फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुम्मा से घटासनी तक जगह-जगह सब्जियां बेच आर्थिकी सुदृढ़ कर रही नारी शक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। ताजी सब्जी तो सभी खरीदते हैं लेकिन वह देसी हो तो बात कुछ अलग है। पठानकोट-मंडी हाईवे के किनारे खेतों से तोड़कर रखी सब्जियां खरीदने के लिए वाहन चालक बरबस ही आकर्षित हो रहे हैं। ब्रेक लगाकर वे देसी और ताजी सब्जियां खरीद रहे हैं और ये सब्जियां नारी शक्ति बेच रही हैं।
विज्ञापन

गुम्मा से घटासनी तक के क्षेत्र में आसपास गांवों की महिलाएं सब्जियां तोड़ कर हाईवे किनारे बेच रही हैं। इन सब्जियों में लिंगड़, मूली, गोभी, अरबी के पत्र, भिंडी आदि शामिल है। लिंगड़ (एक प्रकार की सब्जी) पहाड़ी क्षेत्रों में पाया जाता है।
ये सब्जियां पौषक तत्वों से भी भरपूर हैं। इनके उत्पादन में दवाइयों का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। दूसरा ये कम दामों में उपभोक्ताओं को उपलब्ध करवाई जा रही हैं। घूमने-फिरने के लिए आए बाहरी राज्य के लोग इन सब्जियों को खरीदने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं।
विज्ञापन

महिलाएं सुबह करीब 10 बजे हाईवे के किनारे डेरा जमा लेती हैं। कृषि प्रसार अधिकारी सोनम ने बताया कि लिंगड़ सब्जी पौषक तत्वों से भरपूर है। विटामिन ए की प्रचुर मात्रा इसमें पाई जाती है। गुम्मा के सिल्हन गांव की पुन्नी और जुंगी ने बताया कि वे खेतों में रसायनमुक्त सब्जियां तैयार कर हाईवे किनारे बेचती हैं। दाम अच्छे मिल जाते हैं और इससे उनकी आर्थिकी भी सुदृढ़ हो रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें