फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गूरों ने दहकते अंगारों पर चल किया दैवीय शक्ति का प्रदर्शन

विज्ञापन
मंडी के स्कूल बाजार में मां काली चामुंडा में वार्षिक होम जाग में आग के अंगारों पर चलते गूर। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
मंडी। माता काली चामुंडा मंदिर मंडी में मंगलवार रात को वार्षिक जाग होम का आयोजन किया गया। इसमें माता के गूरों ने दहकते अंगारों पर चल कर दैवीय शक्ति का प्रदर्शन किया। देववाणी से असुरी शक्तियों और देवताओं के युद्ध का वृत्तांत सुनाया।
विज्ञापन

बताया कि इस बार तीन स्थानों पर असुरी शक्तियां और एक स्थान पर देवताओं की जीत हुई है। पूरे युद्ध का वृतांत बुधवार रात को देवधार स्थित देव सत बालाकामेश्वर मंदिर में सुनाया जाएगा। चामुंडा माता मंदिर कमेटी के पुजारी सुंदरलाल ने बताया कि मंगलवार रात को माता की जाग होम में माता काली चामुंडा एवं पुरानी मंडी से माता महाकाली अपने रथों एवं देवलुओं के साथ शामिल हुईं।
मंदिर कमेटी ने अंगीठा जला कर पूजन किया। जाग से पूर्व मंदिर में विशेष पूजा आरती के साथ चामुंडा जागरण मंडल हमीरपुर के कलाकारों ने अपने भजनों और भेंटों से महामाई का गुणगान किया। गायक अजय ने लाल चोला सिर ते सजदा आदि भजन पेश किए।
विज्ञापन

गायिका रंजना शर्मा ने मेले जाणा कालका दे, काली कलकत्ते वाली, खेल गिट्टियां दिया खेलां सहित अन्य हिंदी, पहाड़ी और पंजाबी भेंटों से हाजिरी लगाई। मंदिर कमेटी के सचिव बीरी सिंह, गुरदेव शर्मा, तिलक राज, दीपक शर्मा, गूर जयचंद राणा, अशोक राणा, देव सत बालाकामेश्वर के गूर हेमराज राणा, अमन, पुरानी मंडी मंदिर कमेटी के गूर आयुष, कुशाल शर्मा, सुनील सहित अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें