मंडी के जेल रोड के पास सरकारी बस और स्कॉर्पियो गाड़ी के चालकों में बहस के चलते लगा जाम।
- फोटो : Mandi
मंडी। शहर के जेलरोड के पास सरकारी बस और एक स्कॉर्पियो में टक्कर होने के चलते स्कॉर्पियो वाहन का शीशा टूट गया। इसके चलते दोनों वाहन चालकों में बहस हो गई। स्कॉर्पियो का चालक शीशे के नुकसान की भरपाई के लिए सरकारी बस के चालक को कह रहा था, लेकिन बस चालक का कहना था कि वह सही जा रहा था, स्कॉर्पियो चालक की ही गलती है।
इसके चलते मंडी-रिवालसर सड़क पर करीब दो किलोमीटर तक जाम लग गया। करीब 20 मिनट तक लगे जाम में सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम के कारण सवारियों को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ीं। आखिर दोनों चालकों को शांत किया गया और गाड़ियों को हटाकर जाम खुलवाया। उधर इस बारे में पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है। संवाद