थुनाग (मंडी)। सराजघाटी के कुथाह मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में पहाड़ी गायक बीएस भारद्वाज और सुरेश शर्मा ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। दोनों ने बेहतरीन प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को झूमने पर विवश कर दिया।
बीएस भारद्वाज ने पहाड़ी गीत तेरे प्यारा ना झुरिए हां घर वार भुला, प्यारा लागदा झेचिए, झुरपुरा जाणा झुरपुरा आदि नॉन स्टॉप गीत गाकर लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया।
इसके बाद सुरेश शर्मा ने गोरा गोरा मुखड़ा, क्या चल रहा है भाई जी फॉग चल रहा है, शिलुए लागांगे नाटीरा झलारा, फोटो छपी जाणे, रोहड़ू जाणा मेरी आमिए आदि नॉन स्टॉप गीतों से मनोरंजन किया। मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि के रूप में लोक निर्माण विभाग जंजैहली के अधीक्षक मेघ सिंह राणा मौजूद रहे।
उनके साथ विशेष अतिथि विद्युत बोर्ड जंजैहली के सहायक अभियंता नरेंद्र ठाकुर, सहायक अभियंता छतरी अंकुश चंबल और साथ में भाजपा महामंत्री भीषण ठाकुर ने शिरकत की।
स्टार कलाकारों से पहले महिला मंडल संगलवाड़ा की महिलाओं ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुति दी। स्थानीय कलाकार चंपा ठाकुर, जश चौहान, सुषमा, विनोद कुमार, रोहित कुमार, राजकुमार, नवीन कुमार, मदन लाल, मोहन सिंह, भूपेंद्र कुमार, टेकचंद, बालकृष्ण और बिलासपुर से आई पहाड़ी गायिका राखी गौतम ने भी प्रस्तुति देकर खूब वाहवाही लूटी। संवाद