फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुनानक देव के प्रकाश उत्सव पर की अरदास

विज्ञापन
सुंदरनगर के भोजपुर स्थित गुरुद्वारा श्री कलगीधर सिंह सभा में गुरु पर्व पर लंगर ग्रहण करती संगत। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। सिख पंथ के प्रथम गुरु श्री गुरुनानक देव का 553वां प्रकाशोत्सव मंगलवार को सुंदरनगर में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया। सुंदरनगर और साथ लगती चौक पंचायत स्थित बाबा श्रीचंद महाराज गुरुद्वारा में विशेष धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

सुंदरनगर के भोजपुर स्थित गुरुद्वारा श्री कलगीधर सिंह सभा में गुरु पर्व पर आयोजित पाठ के बाद अरदास की और गुरु का अटूट लंगर बरताया गया। गुरुद्वारा के प्रमुख ग्रंथी बाबा रणजीत सिंह ने श्री गुरुनानक की ओर से दिए गए भाईचारे के संदेश को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। बीएसएल कॉलोनी स्थित गुरुद्वारे में लंगर का आयोजन किया गया।
नौलखा स्थित गुरुद्वारा बाबा श्री चंद महाराज में प्रभात फेरियों का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में सभी धर्मों के लोगों ने उपस्थिति दर्ज कराई। बाबा शीतल जी उदासीन ने कहा कि सिख धर्म में समाज की भलाई, भाईचारे और सेवाभाव के प्रति जो जज्बा है वह गुरुओं की शिक्षा के कारण ही है। उन्होंने गुरु पर्व की सभी को बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें