फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी में 400 लाइसेंस धारकों ने जमा नहीं करवाए शस्त्र, जारी होंगे नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। विधानसभा चुनाव के दौरान जिले में 400 लाइसेंस हथियार धारकों ने तय सीमा में शस्त्रों को पुलिस थानों, चौकियों में जमा नहीं करवाया है। नियमों की अवहेलना करने वालों पर पुलिस ने कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोताही बरतने वाले लाइसेंसधारकों को जल्द ही नोटिस जारी किए जाएंगे। विधानसभा चुनाव के चलते जिले में चुनाव आयोग के आदेेशों के मुताबिक सभी लाइसेंसधारकों को बार बार शस्त्र जमा करवाने के लिए आग्रह किया गया। इस दौरान कई बार तिथियों को भी बढ़ाया गया, लेकिन 12,000 में से 400 के करीब लोगों ने हथियार जमा नहीं करवाए। अब इन ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
...
2,200 पैरामिलिट्री जवानों ने संभाला मोर्चा
जिले में शांतिप्रिय चुनाव को आयोजित करवाने के लिए 2,200 पैरामिलिट्री जवानों ने मोर्चा संभाल लिया है। जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में जवानों ने पहुंचकर अपनी रिपोर्ट दे दी है। पिछले कुछ दिनों से मंडी सहित सभी विधानसभा क्षेत्रों के थानों और चौकियों में पुलिस के जवानों ने अपनी हाजिरी देने के बाद फ्लैग मार्च भी निकाला और चुनाव को सुरक्षित करवाने की शपथ ली।
विज्ञापन

...
जिले में 9,653 बुजुुुर्गों और दिव्यांगों ने किया मतदान
मंडी। जिले में 80 साल से अधिक बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं की मतदान प्रक्रिया पूरी हो गई है। इस मतदान प्रक्रिया के दौरान कुल 9,653 बुजुुुर्गों और दिव्यांगों ने पोस्टल बैलेट से मतदान किया। मंगलवार को पोस्टल बैलेट से बुजुर्गों और दिव्यांगों के मतदान की यह प्रक्रिया पूरी हो गई है। उधर, अभी तक विभिन्न जरूरी कार्यों, पोलिंग में लगे 4,224 कर्मचारियों ने भी अपना मत दे दिया है और सर्विस वोटर चुनाव के दिन सुबह आठ बजे तक भी मतदान कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें