फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर महाविद्यालय में लगवाए 16 सीसीटीवी कैमरे

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय जोगिंद्रनगर में असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए कॉलेज प्रबंधन ने 16 सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं।
विज्ञापन

महाविद्यालय में विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चहारदीवारी को भी सुरक्षित करने के लिए राजस्व विभाग से निशानदेही मांगी गई है।
अब महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर पहचान पत्र दिखाने के बाद ही प्रवेश मिल पाएगा। कॉलेज परिसर और साथ लगती जगहों में लगातार हो रही मारपीट की वारदातों को देखते हुए कॉलेज प्राचार्य सुनीता सिंह ने अब कॉलेज के मुख्य द्वार, पुस्तकालय, कक्षाओं, प्रयोगशाला, खेल परिसर के इर्द गिर्द 16 सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं।
अपने कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया है। प्राचार्य सुनीता सिंह ने बताया कि कॉलेज में पढ़ाई को लेकर होने वाली लापरवाही पर भी पैनी नजर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से रखी जाएगी।
विज्ञापन

छात्र पर कार सवार युवकों ने किया हमला
जोगिंद्रनगर महाविद्यालय के बीसीए अंतिम वर्ष के छात्र पर कार सवार पांच युवकों ने हमला किया है। घायल छात्र शिवम के अभिभावकों ने पुलिस थाना में लिखित शिकायत सौंपी है।
विज्ञापन

नगर परिषद की पार्षद ममता कपूर ने कॉलेज परिसर के इर्द गिर्द मारपीट की वारदातों पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए स्थानीय प्रशासन, पुलिस और महाविद्यालय प्रबंधन से असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उधर, हमले के बाद पुलिस की टीम ने वीरवार को कॉलेज मार्ग में असामाजिक तत्वों को भगाया और कुछ चालान भी काटे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें