नेशनल के लिए चयनित राजकीय विजय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंडी का खिलाड़ी नरेश कुमार
मंडी। राजकीय विजय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंडी के छात्र नरेश कुमार का चयन राष्ट्रीय अंडर-14 बास्केटबाल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। नरेश कुमार नौवीं कक्षा का छात्र है। नरेश कुमार 16 से 22 दिसंबर तक हैदराबाद में होने जा रही राष्ट्रीय अंडर-14 बास्केटबाल प्रतियोगिता में भाग लेगा।
स्कूल की प्रधानाचार्य जयश्री कपूर ने बताया कि पाठशाला के लिए यह गर्व का विषय है। नरेश कुमार सराज क्षेत्र के थुनाग का रहने वाला है। कहा कि वर्तमान शैक्षणिक सत्र में पाठशाला के चार छात्र बास्केटबाल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल चुके हैं। नरेश कुमार को अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। चयनित टीम के सभी 12 खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सोलन जिले के डगसाई स्थित सैनिक स्कूल में लगाए जा रहे प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगे। संवाद