फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मंडी-जालंधर वाया कोटली एनएच ने निर्माण कार्य में लाई जाए तेजी

Sun, 21 Apr 2024 05:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
मंडी से जालंधर वाया कोटली धर्मपुर एनएन में बरती जा रही लापरवाही को लेकर एसडीएम के माध्यम से राज
विज्ञापन
मंडी। मंडी से जालंधर के लिए वाया कोटली धर्मपुर बनाए जा रहे राष्ट्रीय राजमार्ग-तीन के निर्माण में हो रही देरी पर स्थानीय लोगों ने कंपनी पर सवाल उठाए हैं। इसे लेकर कोटली क्षेत्र के लोगों ने शनिवार को एसडीएम कोटली के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भी भेजा है। लोगों ने कहा कि कंपनी की लापरवाही के कारण बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

एनएच 03 संघर्ष समिति कोटली के प्रधान प्रशांत मोहन, उपप्रधान वेद प्रकाश और महासचिव कमल शर्मा ने कहा कि बरसात का मौसम सिर पर है और राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण कार्य कछुआ चाल से चल रहा है। यदि निर्माण कार्य में तेजी नहीं लाई गई तो कंपनी की ओर से जगह-जगह की गई डंपिंग और सड़क में कल्वर्ट बनाने के नाम पर किए गए बड़े-बड़े गड्ढे बरसात के मौसम में बाढ़ के रूप में तबाही मचा सकते हैं।
समिति के उप प्रधान वेद प्रकाश ने कहा कि हल्की बरसात में भी वाहन चालकों और राहगीरों को सड़क पार करने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उधर, व्यापार मंडल कोटली के प्रधान थलिया राम ने कहा कि उपमंडल मुख्यालय के कोटली बाजार में निकास नालियों की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण व्यापारियों के साथ लोगों को भी परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

एसडीएम से मिले प्रतिनिधिमंडल में व्यापार मंडल कोटली के प्रधान थलिया राम, पंचायत कोटली के उपप्रधान मोहन सिंह ठाकुर, पंचायत समिति सदस्य अरुण कुमार, पेंशनर कल्याण संस्था के अध्यक्ष ठाकुर सिंह वर्मा, उपाध्यक्ष शिव बनेर, महिला मंडल कोटली की प्रधान अंजली, पूर्व प्रधान शीला शर्मा, सेवानिवृत्त सहायक अधिशासी अभियंता देवेंद्र कुमार ठाकुर व अन्य शामिल रहे। सभी संगठनों के पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय उच्च मार्ग का निर्माण कर रही कंपनी पर जनता के मुद्दों के प्रति लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।
उधर, एसडीएम कोटली असीम सूद ने कहा कि मामले को गंभीरता से लेते हुए आगामी मंगलवार को कंपनी के अधिकारियों को बैठक के लिए बुलाया है। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को प्रशासन की ओर से हर समस्या के संभव समाधान का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें