फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में आफत की बारिश: मंडी की इंदिरा मार्केट बनी तालाब, डेढ़ फीट पानी में डूबा संकन गार्डन

Sun, 23 Aug 2026 04:08 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।

सार

मंडी में भारी बारिश से इंदिरा मार्केट का संकन गार्डन जलमग्न हो गया। निकासी नाली में अवरोध आने से करीब डेढ़ फीट पानी भर गया। नगर निगम कर्मचारियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद पानी की निकासी बहाल की। इस दौरान सुकेती खड्ड उफान पर रही और ब्यास नदी का जलस्तर भी बढ़ा।
विज्ञापन
मंडी का ऐतिहासिक घंटा घर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शनिवार रात और रविवार सुबह हुई मूसलाधार बारिश ने मंडी शहर की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। शहर के बीचोंबीच स्थित इंदिरा मार्केट का ऐतिहासिक संकन गार्डन भारी बारिश के बाद तालाब में तब्दील हो गया। गार्डन में करीब डेढ़ फीट तक पानी भरने से दुकानदारों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जलभराव के कारण आसपास सीवरेज की दुर्गंध भी फैल गई। बताया गया कि संकन गार्डन की निकासी नाली में कैन फंस जाने से पानी की निकासी बाधित हो गई। लगातार बारिश के बीच पानी का स्तर बढ़ता गया और देखते ही देखते गार्डन का बड़ा हिस्सा जलमग्न हो गया। स्थिति बिगड़ने के बाद नगर निगम मंडी के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने का काम शुरू किया।

विज्ञापन




दो घंटे की मशक्कत के बाद खुली निकासी
नगर निगम के कर्मचारियों ने करीब दो घंटे तक प्रयास कर नाली में आए अवरोध को हटाया। इसके बाद पानी की निकासी शुरू हुई और स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो गई। इंदिरा मार्केट के प्रधान अशोक शर्मा ने जलभराव की समस्या को लेकर नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि भारी बारिश के दौरान मार्केट में जलभराव की समस्या बार-बार सामने आती है। उनका कहना है कि इसका स्थायी समाधान जरूरी है, ताकि बारिश के दौरान दुकानदारों और स्थानीय लोगों को परेशानी न झेलनी पड़े।
विज्ञापन


पहले यहां हुआ करता था प्राकृतिक तालाब
इंदिरा मार्केट के निर्माण से पहले इस स्थान पर प्राकृतिक तालाब होने की बात सामने आती है। बाद में तालाब के पानी की निकासी को डायवर्ट कर सुकेती खड्ड की ओर किया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार मौजूदा निकासी नाली की क्षमता भारी बारिश के दौरान पर्याप्त नहीं रहती। इसी वजह से तेज बारिश होने पर यहां जलभराव की स्थिति पैदा हो जाती है।

निर्माणाधीन सीवरेज चैंबर के गड्ढों में भी भरा पानी
संकन गार्डन में जल शक्ति विभाग की ओर से सीवरेज चैंबर निर्माण का काम भी चल रहा है। बारिश के दौरान निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढों में पानी भर गया। इससे मौके पर स्थिति और चुनौतीपूर्ण हो गई।

विज्ञापन

सुकेती खड्ड उफान पर, बढ़ा ब्यास का जलस्तर
मंडी शहर के अलावा बल्ह क्षेत्र में भी भारी बारिश का असर देखने को मिला। सुकेती खड्ड का जलस्तर तेजी से बढ़ गया और खड्ड उफान पर आ गई। वहीं ब्यास नदी का जलस्तर भी लगातार बढ़ने लगा। रातभर तेज बारिश, गरजते बादलों और उफनती जलधाराओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी। भारी बारिश के कारण पैदा हुई स्थिति ने मंडीवासियों को वर्ष 2023 की विनाशकारी बारिश की याद दिला दी। उस दौरान सुकेती खड्ड और सकोढी खड्ड के उफान ने बड़े स्तर पर तबाही मचाई थी।

नगर निगम ने कहा- अवरोध हटाकर व्यवस्था बहाल की
नगर निगम मंडी के आयुक्त डॉ. मदन कुमार ने कहा कि निकासी नाली में अवरोध आने के कारण मार्केट में जलभराव हुआ था। अवरोध को हटा दिया गया है और जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें