फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News : मोबाइल को लेकर घर में हुई कहासुनी, 11 साल की बच्ची की मौत; पुलिस जांच में जुटी; यहां की घटना

Sun, 09 Aug 2026 12:09 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मपुर (मंडी)।

सार

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के धर्मपुर क्षेत्र में शनिवार शाम 11 वर्षीय बच्ची की मौत से सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में मोबाइल फोन अधिक चलाने को लेकर बच्ची को परिजनों की ओर से डांट पड़ने की बात सामने आई है। इसके बाद बच्ची कमरे में चली गई थी। कुछ समय बाद परिजनों ने उसे अचेत अवस्था में पाया और अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। विस्तार से पढ़ें...
विज्ञापन
धर्मपुर में 11 वर्ष की बच्ची की मौत। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शनिवार शाम घर में मोबाइल फोन को लेकर हुई एक छोटी-सी बात ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। 11 साल की बच्ची को मोबाइल अधिक चलाने को लेकर परिजनों ने डांटा था। इसके कुछ देर बाद वह कमरे में चली गई। जब परिवार के लोग उसे देखने पहुंचे तो वह अचेत अवस्था में मिली। परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टर बच्ची को बचा नहीं सके।
विज्ञापन


घटना धर्मपुर क्षेत्र की है। बच्ची की अचानक मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, बच्ची की मौत की असली वजह क्या रही, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।

घर में एक ही मोबाइल, बच्चों में अक्सर होता था विवाद
पुलिस की शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि परिवार में तीन बच्चे हैं और घर में एक ही मोबाइल फोन है। मोबाइल इस्तेमाल करने को लेकर बच्चों में अक्सर बहस होती रहती थी।
विज्ञापन


शनिवार शाम भी तीनों बच्चों के बीच मोबाइल फोन को लेकर बहस हुई। इसी दौरान 11 वर्षीय बच्ची को ज्यादा मोबाइल चलाने पर उसकी मां ने डांटा। परिजनों के अनुसार, दिन में उसकी नानी ने भी मोबाइल को लेकर उसे डांटा था।

इसके बाद बच्ची नाराज होकर कमरे में चली गई। कुछ समय बाद परिवार के सदस्य नीचे की मंजिल में पहुंचे तो बच्ची कमरे में अचेत अवस्था में मिली। परिजनों ने उसे संभाला और आसपास के लोगों की मदद से तत्काल सिविल अस्पताल धर्मपुर पहुंचाया।

अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
परिजन बच्ची को लेकर सिविल अस्पताल धर्मपुर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत की खबर मिलते ही अस्पताल में परिजन और ग्रामीण जुट गए।

सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी अस्पताल पहुंची। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल सरकाघाट भेज दिया है। पोस्टमार्टम आगामी दिन किया जाएगा।

पुलिस हर पहलू से कर रही जांच
पुलिस ने मामले में धारा 194 BNSS के तहत जांच शुरू की है। परिजनों और घटना से जुड़े अन्य लोगों के बयान लिए जा रहे हैं। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बच्ची की मौत किन परिस्थितियों में हुई।

डीएसपी धर्मपुर संजीव सूद ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बच्चों को डांटने के बजाय बात करना क्यों जरूरी?
बच्चों का मोबाइल इस्तेमाल आज कई परिवारों में चिंता का विषय है। लेकिन मोबाइल को लेकर बच्चे से बात करते समय केवल डांटने के बजाय उसकी बात सुनना और शांत तरीके से समझाना ज्यादा जरूरी है।

अगर बच्चा अचानक बहुत गुस्सा हो जाए, खुद को कमरे में बंद कर ले या उसके व्यवहार में कोई असामान्य बदलाव नजर आए तो उसे अकेला न छोड़ें। परिवार के किसी भरोसेमंद व्यक्ति को तुरंत उसके साथ रखें और जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञ की मदद लें।

पुलिस जांच पूरी होने तक यह स्पष्ट नहीं है कि बच्ची की मौत किस वजह से हुई। इसलिए मोबाइल को लेकर हुई डांट और बच्ची की मौत के बीच सीधा संबंध मानना अभी जल्दबाजी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें