फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: क्रिप्टो ट्रेडिंग में पैसा दोगुना करने का झांसा, 22 लोगों ने गंवा दिए चार करोड़ रुपये; जानें मामला

Thu, 17 Sep 2026 11:47 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।

सार

मंडी के कमांद क्षेत्र में क्रिप्टो ट्रेडिंग के जरिए कुछ ही दिनों में पैसा दोगुना करने का झांसा देकर 20 से 22 लोगों से करीब चार करोड़ रुपये लेने का आरोप सामने आया है। शिकायत के आधार पर पधर पुलिस ने जनवरी 2026 में प्राथमिकी दर्ज की थी। एक शिकायतकर्ता ने 31.05 लाख रुपये ऑनलाइन और चार लाख रुपये नकद देने की बात कही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
साइबर अपराध - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंद दिनों में पैसा दोगुना करने के चक्कर में कमांद के 20 से 22 लोग करीब चार करोड़ रुपये गंवा बैठे। क्रिप्टो ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर रकम लेने और बाद में वापस न करने का आरोप है। शिकायत के आधार पर पधर पुलिस ने जनवरी 2026 में प्राथमिकी दर्ज की थी। जांच आगे बढ़ी तो करीब चार करोड़ रुपये के निवेश और ठगी का मामला सामने आया। कई लोग बदनामी के डर से पुलिस के पास नहीं पहुंचे।

विज्ञापन


कमांद में सिराफिना नाम से कंपनी चलाने वाले अनिल गौरव धोते निवासी महाराष्ट्र पर लोगों को क्रिप्टो ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर ठगी का आरोप है। कंपनी की ओर से कुछ ही दिनों में 100 प्रतिशत मुनाफा देने का दावा किया जाता था। इसी भरोसे में लोगों ने अपनी जमा पूंजी लगा दी। गांव टिकरी मुशैहरा निवासी सुरजीत ठाकुर ने शिकायत में बताया कि अक्तूबर 2025 में उसके संपर्क में एक व्यक्ति आया। उसे क्रिप्टो ट्रेडिंग में रकम लगाने पर अच्छा मुनाफा मिलने का भरोसा दिया गया। इसके बाद उसने अलग-अलग तिथियों में बताए गए बैंक खातों में 31.05 लाख रुपये ऑनलाइन जमा किए। शिकायत में चार लाख रुपये नकद देने की बात भी कही गई है।

शिकायतकर्ता के अनुसार उसे बीटीसी, यूएसडी लाइव ट्रेडिंग के माध्यम से रकम बढ़ाकर वापस करने का भरोसा दिया गया। कंपनी के लेटरहेड पर दस्तावेज और सिक्योरिटी चेक भी दिए गए। शुरुआत में बातचीत होती रही और रकम लौटाने का भरोसा मिलता रहा, लेकिन जनवरी 2026 तक पैसा वापस नहीं मिला। आरोप है कि 10 जनवरी को वह कमांद स्थित कार्यालय में अपनी रकम मांगने पहुंचा तो उसके साथ गालीगलौज की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दी। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि मामले में नियमानुसार जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें