फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पहली बार ओवरऑल चैंपियन बना मंडी कॉलेज

Tue, 10 Sep 2024 07:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
महाविद्यालय के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में कई टीमों को चटाई धूल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मंडी। राजकीय वल्लभ महाविद्यालय मंडी अपनी स्थापना के बाद पहली बार यूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज की खेलकूद स्पर्धा 2023-24 में ओवरऑल चैंपियन बना है। कॉलेज के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में कई कॉलेजों की टीमों को धूल चटाई। इसी के साथ ओवरआल चैंपियन की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। ये खेलकूद स्पर्धाएं पांच सितंबर 2023 से मार्च 2024 करवाई गई थी। खेलकूद का वार्षिक परिणाम शिमला में मंगलवार को जारी हुआ। इसमें कॉलेज को ओवरआल चैंपियन घोषित किया गया। कॉलेज के उत्कृष्ट खिलाड़ियों की विभिन्न खेल स्पर्धाओं की बात करें तो पुरुष वर्ग में एक्स कंट्री ताइक्वांडो में उपविजेता, रेसलिंग में उपविजेता, हॉकी, बॉक्सिंग, शूटिंग और बुशू में विजेता, एथलेटिक्स में थर्ड विजेता रहे। वहीं, महिला वर्ग में हॉकी में तीसरे, हैंडबाल में दूसरे, शूटिंग में दूसरे और बुश में विजेता रहा। वहीं, कैनियन और याकिंग में महिला टीम पहले स्थान पर रही। इस बारे में कॉलेज के शारीरिक शिक्षक सुनील कुमार ने बताया कि कॉलेज को पहली बार ओवरऑल चैंपियन का खिताब मिला है। यह कॉलेज के लिए गौरवान्वित करने वाला पल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें