फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: मंडी में थाने से 50 मीटर दूर पेड़ से लटका मिला 62 वर्षीय बुजुर्ग का शव, जेब से मिला सुसाइड नोट

Tue, 22 Sep 2026 01:04 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।

सार

मंडी शहर में सदर पुलिस थाना से करीब 50 मीटर दूर सड़क किनारे पेड़ से 62 वर्षीय राजपाल का शव लटका मिला। सुबह सैर पर निकले युवाओं ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस को मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें कर्ज को लेकर परेशानी का उल्लेख है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
खुदकुशी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सदर पुलिस थाना से महज करीब 50 मीटर दूर सड़क किनारे पेड़ से 62 वर्षीय व्यक्ति का शव लटका मिलने से मंडी शहर में हड़कंप मच गया। सुबह सैर के लिए निकले कुछ युवाओं की नजर शव पर पड़ी। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

विज्ञापन


मृतक की पहचान राजपाल पुत्र सुखराम निवासी दबारडू, तहसील सदर मंडी के रूप में हुई है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पेड़ से नीचे उतारा और मामले की जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। इसमें कर्ज को लेकर परेशान होने का उल्लेख किया गया है। प्रारंभिक जांच में भी सामने आया है कि राजपाल पिछले कुछ समय से आर्थिक परेशानी और कर्ज को लेकर तनाव में था। बताया गया है कि उसने प्रशासन से कर्ज माफी की गुहार भी लगाई थी। परिजनों से पूछताछ में भी पुलिस को उसके कर्ज को लेकर तनाव में रहने की जानकारी मिली है। बताया जा रहा है कि राजपाल पिछले दो दिनों से मंडी शहर में ही रह रहा था।

मामले की परिस्थितियों को स्पष्ट करने के लिए पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली है। पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार घटना तड़के करीब तीन से चार बजे के बीच की बताई जा रही है। घटनास्थल के आसपास कई पुराने और जर्जर भवन भी मौजूद हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार इन भवनों के आसपास नशा करने वाले लोगों की आवाजाही भी रहती है। झाड़ियों से घिरे इस परिसर के आसपास पुलिस ने घटनाक्रम से जुड़े संभावित साक्ष्यों की भी जांच की।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है। एसपी मंडी विनोद कुमार ने मामले की पुष्टि की है। पुलिस सुसाइड नोट, सीसीटीवी फुटेज और परिजनों से मिली जानकारी के आधार पर आगे की जांच कर रही है। अगर आप या आपका कोई परिचित आत्महत्या के विचारों या गंभीर मानसिक संकट से गुजर रहा है, तो भारत में Tele-MANAS की 24×7 हेल्पलाइन 14416 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें