फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: लोहे के तवे के वार से व्यक्ति घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल के मच्छयाल में बीते सोमवार को पैसों के लेन-देन को लेकर दो लोगों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान एक व्यक्ति के सिर पर लोहे के तवे से वार करने का आरोप है। चोट लगने से व्यक्ति लहूलुहान हो गया और उसके सिर पर पांच टांके लगाने पड़े। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मच्छयाल के समीप एक धार्मिक स्थल पर मेले के दौरान यह विवाद हुआ। शिकायतकर्ता जय प्रकाश निवासी बंजार जिला कुल्लू का आरोप है कि पैसों के लेन-देन को लेकर कहासुनी के बाद दूसरे व्यक्ति ने उसके साथ लात-घूंसों से मारपीट की और लोहे के तवे से सिर पर वार कर दिया। हमले में उसके सिर पर गहरी चोट आई। घायल को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के दौरान सिर पर पांच टांके लगाए गए। उधर, पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने बताया कि मामले में नियमानुसार जांच जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें