हमीरपुर। पुलिस थाना हमीरपुर के तहत नाल्टी क्षेत्र के प्लासन गांव में 59 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वीरवार को परिजनों ने उसे घर में बेसुध अवस्था में देखा। इसके बाद उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।पुलिस अधीक्षक हमीरपुर बलवीर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के कारण स्पष्ट होंगे।