फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: धलारा में सड़क से नीचे गिरकर व्यक्ति की मौत

Thu, 19 Dec 2024 12:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
संधोल (मंडी)। तहसील संधोल की धलारा पंचायत के बल्यानगहरी गांव में मंगलवार रात करीब 10:30 बजे एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें 33 वर्षीय विपन कुमार पुत्र सोहन सिंह की मौत हो गई। विपन कुमार अपनी ट्राला गाड़ी को घर के पास स्थित संपर्क सड़क पर खड़ी कर घर जा रहे थे।
विज्ञापन

अचानक उन्हें लगा कि गाड़ी पीछे की ओर खिसक रही है, जिसे रोकने के लिए वह दौड़े। इस दौरान उनका पांव फिसल गया और वह अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गए। विपन कुमार धर्मपुर संधोल मुख्य मार्ग पर गिर पड़े, जहां सिर पर पत्थर लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के परिवार में पत्नी, दो बेटियां और एक डेढ़ वर्षीय बेटा है।
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना की तफ्तीश शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकाघाट भेज दिया है। मामले की पुष्टि चौकी प्रभारी हेमराज ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें