फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: ममता बनीं बासा काॅलेज छात्र संघ की अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। राजकीय महाविद्यालय बासा गोहर में केंद्रीय छात्र संघ का गठन प्राचार्य पूर्ण चंद चौहान की अध्यक्षता में किया। इसमें बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा ममता को अध्यक्ष चुना गया। उपाध्यक्ष बीएससी तृतीय वर्ष की नितिकता ठाकुर, महासचिव बीएससी द्वितीय की शीला दीक्षित, सहसचिव बीकाम प्रथम वर्ष की महालक्ष्मी को चुना गया। कक्षा प्रतिनिधियों में बीएससी प्रथम से कुसुम लता, ध्रुव, अनामिका, अंजलि, पलक, अनीता, पूर्णिमा, एश्वर्या, ममता, दीक्षा और हिमानी को चुना गया। खेलकूद के लिए बनीता, बीना, एनसीसी के लिए नम्रता व गौरव, एनएसएस के लिए छाया व नागेंद्र, सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए नेहा व डिंपल चौहान, रोवर के लिए सागर, रेंजर के लिए मोनिका, रेड रिबन क्लब के लिए अंजलि, जबकि ईको क्लब के लिए कनिका को चुना गया। इसके साथ छात्र संघ की प्रबंधक समिति में प्रो. शकुंतला को संयोजक, डॉ. विजय कुमार, प्रो. धर्म सिंह, डॉ. शिव राम बतौर सदस्य मनोनीत किए। कॉलेज प्राचार्य ने केंद्रीय छात्र संघ के सभी पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें