फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 1371 बच्चे कुपोषण का शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। जिला मंडी समेत प्रदेशभर में बच्चों को कुपोषण के शिकार से बचाने के लिए करोड़ों की योजनाएं और जागरूकता अभियान चल रहे हैं लेकिन मंडी में इन योजनाओं की पोल खुल रही है। जिले में 1371 बच्चे कुपोषण का शिकार पाए गए हैं।
विज्ञापन

महिला एवं बाल विकास के कामन एप्लीकेशन साफ्टवेयर से यह खुलासा हुआ है। जिले में 408 बच्चे गंभीर रूप से कुपोषित और 963 बच्चे अल्प कुपोषित हैं। कुपोषित बच्चों की संख्या इससे अधिक हो सकती है। इसे देखते हुए प्रशासन अब विशेष मुहिम छेड़ेगा। घर-घर जाकर कुपोषित बच्चों को चिह्नित किया जाएगा। महिला एवं बाल विकास विभाग गंभीर कुपोषित बच्चों को नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजना सुनिश्चित करेगा। जहां इन बच्चों की स्वास्थ्य जांच तथा इनके अभिभावकों को परामर्शदाता की ओर से उचित जानकारी दी जाएगी। इसका खुलासा हाल ही में हुई बैठक में उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर कर चुके हैं।
....
22 मार्च से पोषण पखवाड़ा होगा शुरू
जिले में 22 मार्च तक पोषण पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसके माध्यम से लोगों को बच्चों और महिलाओं में कुपोषण को दूर भगाने के बारे में जन जागरूकता फैलाई जा रही है। पोषण पखवाड़े के दौरान प्रभात फेरी, पोषण रैली, स्वच्छता पखवाड़ा, स्कूलों में जागरूकता गतिविधियां, खाद्य पदार्थों में विविधता का महत्व इत्यादि जैसे विषयों पर लोगों को जागरूक कर मंडी को कुपोषण मुक्त बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें