सुंदरनगर (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कपाही में विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य एवं भावनात्मक विकास को ध्यान में रखते हुए शनिवार को विशेष व्यक्तिगत मनोवैज्ञानिक परामर्श सत्र आयोजित किया गया। यह निशुल्क पहल त्रिनेत्र सजगता एवं परामर्श केंद्र द्वारा आरंभ की गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने खुलकर अपनी समस्याएं साझा की और विशेषज्ञों से व्यक्तिगत मार्गदर्शन प्राप्त किया। त्रिनेत्र सजगता एवं परामर्श केंद्र की ओर से मनोवैज्ञानिक एवं शोधार्थी जीवन ज्योति ने कहा कि बच्चों को प्रारंभ से ही मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। प्रधानाचार्य वीनस मल्होत्रा ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान समय में बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना अत्यंत आवश्यक हो गया है। संवाद