फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: राष्ट्रीय बास्केटबाल प्रतियोगिता के लिए हिमाचल की टीम रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। पांडिचेरी में 22 से 26 मई तक आयोजित होने वाली 76वीं राष्ट्रीय जूनियर बास्केटबाल अंडर-19 प्रतियोगिता के लिए शनिवार को हिमाचल प्रदेश की छात्राओं की टीम प्रदेश के एकमात्र कन्या बास्केटबाल स्पोर्ट्स हॉस्टल सरकाघाट से रवाना हुई।
विज्ञापन

इससे पहले प्रदेश की टीम ने 15 दिवसीय कड़ा प्रशिक्षण शिविर स्पोर्ट्स हॉस्टल सरकाघाट में राष्ट्रीय खिलाड़ी और कोच राकेश ठाकुर से प्राप्त किया। प्रदेश की छात्रों की यह टीम 22 से 29 में तक पांडिचेरी में प्रदर्शन दिखाएंगे। हिमाचल प्रदेश की टीम में कशिश राय, काव्या पंडित, दिया, दिक्षिता, अराध्या सुखमन, देविका, कव्या शर्मा और जराजीन शामिल है। हिमाचल प्रदेश बास्केटबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील कुमार शर्मा व अन्य पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि यह टीम वहां पर अच्छा प्रदर्शन कर हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें