पटड़ीघाट (मंडी)। उपमंडल सरकाघाट की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भांबला में आयोजित अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हुई। समारोह में पंचायत समिति सदस्य वीना कुमारी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की जिनका प्राचार्य बंशी लाल ने स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल शारीरिक विकास के साथ अनुशासन और आत्मविश्वास बढ़ाते हैं।
प्रतियोगिता के खो-खो मुकाबले में मझियाठ स्कूल विजेता और पटड़ीघाट उपविजेता रहा। वॉलीबाल में काशमेल स्कूल ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि कबड्डी में संस्कार पब्लिक स्कूल समैला ने बाजी मारी। मार्च पास्ट एवं अनुशासन में मेजबान भांबला स्कूल प्रथम स्थान पर रहा। इस दौरान खिलाडिय़ों और शिक्षकों में भारी उत्साह देखने को मिला। संवाद