फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू समाज में सामाजिक समरसता और एकजुटता बनाए रखना जरूरी : नीरज

विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद की ओर से सुंदरनगर में पूर्व एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन में मौजूद प्रतिभागी
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। पुराने एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने सम्मेलन में अपने अनुभव साझा किए और संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत बनाने पर चर्चा की।
विज्ञापन

रविवार को सुंदरनगर के पुराना बाजार स्थित सनातन धर्म सभा भवन में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की ओर से पूर्व एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया।
इस दौरान विहिप के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंघल के जीवन और योगदान को याद किया गया। साथ ही राम मंदिर आंदोलन से जुड़े कारसेवकों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ विहिप इंद्रप्रस्थ क्षेत्र के क्षेत्र संगठन मंत्री नीरज दानोरिया और क्षेत्र मंत्री लेखराज राणा ने दीप प्रज्वलित कर किया। सम्मेलन की अध्यक्षता सुरेंद्र सिंह सेन ने की। मंच पर कैप्टन महेंद्र सिंह राणा, विहिप जिला अध्यक्ष रोहताश शर्मा, प्रांत अध्यक्ष तुषार डोगरा, रमेश परमार और दुर्गादत्त शर्मा भी उपस्थित रहे।
मुख्य वक्ता नीरज दानोरिया ने कहा कि अशोक सिंघल ने अपना पूरा जीवन हिंदुत्व के कार्यों के लिए समर्पित कर दिया। कहा कि हिंदू समाज में सामाजिक समरसता और एकजुटता बनाए रखना जरूरी है। समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि लेखराज राणा ने भी अशोक सिंघल के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने हिंदू समाज को जागृत करने के लिए जीवनभर कार्य किया।इस अवसर पर विहिप जिला अध्यक्ष रोहताश शर्मा, जिला मंत्री कैप्टन महेंद्र सिंह राणानाचन के विधायक विनोद कुमार, नगर परिषद सदस्य रूमा देवी, साहित्यकार कृष्ण चंद महादेविया, पूर्व कमिश्नर गिरिजा गौतम और बीडीसी अध्यक्ष पूजा कुमारी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें