बड़सर (हमीरपुर)। व्यापार मंडल मैहरे ने 28, 29 और 30 सितंबर को बाजार बंद रखने का निर्णय लिया है। इन तीन दिनों में डेली नीड्स की दुकानों को छोड़कर कपड़ा, रेडीमेड, जूते, मनियारी, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स समेत अन्य सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। व्यापार मंडल प्रधान राजकुमार विज ने कहा कि सभी व्यापारियों की सहमति से तीन दिन बाजार बंद रखने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि लोगों की आवश्यकताओं को देखते हुए दैनिक जरूरतों से संबंधित दुकानें खुली रहेंगी। उन्होंने ग्राहकों से जरूरी सामान की खरीदारी 28 सितंबर से पहले करने की अपील की है। उन्होंने व्यापारियों से भी निर्धारित दिनों में दुकानें बंद रखकर व्यापार मंडल के निर्णय में सहयोग करने की अपील की। इस मौके पर उपप्रधान सतीश राठौर, सतीश सोनी सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।