फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: 50 मीटर दौड़ में माहिरा और आदर्श ने मारी बाजी

विज्ञापन
माउंट मौर्या इंटरनेशनल स्कूल जोगिंद्रनगर में कबड्डी मुकाबले में दम दिखाते खिलाड़ी। संवाद - फोटो : Mandi
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। माउंट मौर्या इंटरनेशनल स्कूल झलवाण जोगिंद्रनगर में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता हुई। लड़कों और लड़कियों की 50 मीटर दौड़ में आदर्श और माहिरा प्रथम, देवांश और आर्यक्षित द्वितीय, सार्थक और यशस्वी तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

नींबू दौड़ में आदर्श और अंशिका प्रथम, अक्षित और समायरा द्वितीय, रशिक और आर्यक्षिता तीसरे स्थान पर रहे। मेंढक दौड़ में आदर्श और समयारा प्रथम, सार्थक और कृतिका द्वितीय और देवांश और माहिरा ने तीसरा स्थान हासिल किया।
राजस्व प्रशिक्षण संस्थान के अधिकारी सतीश कुमार शर्मा ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि आज के दौर में पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद का भी अहम योगदान है। उन्होंने खिलाड़ियों को नशा और सोशल मीडिया से दूर रहने की सलाह दी। विभिन्न स्पर्धाओं में विजेता रहे खिलाड़ियों को पुरस्कृत भी किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस दौरान विद्यार्थियों से सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इस अवसर पर स्कूल चेयरमैन आर गुलेरिया, स्कूल एडवाइजरी कमेटी के हेड कर्नल आरसी ठाकुर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें