फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: एंटी चिट्टा फुटबाल प्रतियोगिता में मैजिशियन एफसी की टीम बनी चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला प्रशासन की एंटी चिट्टा फुटबाल प्रतियोगिता में दिखाया दमखम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जिला प्रशासन मंडी की ओर से नशामुक्ति अभियान के तहत पड्डल मैदान में आयोजित एंटी चिट्टा जागरूकता फुटबाल प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि मंडलीय आयुक्त डॉ. आरके प्रुथी रहे। उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने उन्हें शॉल, हिमाचली टोपी और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
फाइनल मुकाबला नेपोलियन एफसी और मैजिशियन एफसी के बीच खेला गया, जिसमें मैजिशियन एफसी ने पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। निर्धारित समय और अतिरिक्त समय में दोनों टीमें गोल नहीं कर सकीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने विजेता मैजिशियन एफसी को ट्रॉफी व 25 हजार रुपये तथा उपविजेता नेपोलियन एफसी को ट्रॉफी व 15 हजार रुपये की नकद राशि प्रदान की। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। डॉ. आरके प्रुथी ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर खेल एवं सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें