फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: भालारिहड़ा में मां शारदा मेले का जलेब के साथ आगाज

विज्ञापन
भालारिहड़ा में मां शारदा मेले में महिला मंडल दुल की महिलाओं में पारंपरिक पहाड़ी नाटी पेश करते ह - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
लडभड़ोल (मंडी)। ग्राम पंचायत मैन भरोला के भालारिहड़ा में बुधवार को मां शारदा के दो दिवसीय पारंपरिक मेले का श्रद्धा और उल्लास के साथ शुभारंभ हुआ। उत्सव की शुरुआत देव पशाकोट कुट खेतड़ू की भव्य जलेब के साथ हुई, जिसमें स्थानीय संस्कृति और अटूट आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला।
विज्ञापन

उद्घाटन समारोह में रोपड़ी कलैहडू के पूर्व प्रधान अजय बरवाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम के पहले दिन स्थानीय पाठशाला भालारिहड़ा के विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। वहीं, महिला मंडल दुल की महिलाओं ने पारंपरिक पहाड़ी नाटी पेश कर पूरे माहौल को पहाड़ी रंग में रंग दिया। मेले के आकर्षण को बढ़ाने के लिए बच्चों के लिए म्यूजिकल चेयर और महिला मंडलों के लिए मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पहले दिन मटका न फूट पाने के कारण अब यह प्रतियोगिता दूसरे दिन भी जारी रहेगी।
मुख्य अतिथि ने मेधावी छात्रों को सम्मानित किया और मेला कमेटी को 11,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि भेंट की। मेला कमेटी के प्रधान संजय जमवाल ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें