मंडी। ऐतिहासिक पड्डल मैदान में खेली जा रही पन्ना लाल रक्षा मेमोरियल मंडी प्रीमियर लीग में मंगलवार को दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला लूणापानी इलेवन और सुंदरनगर वारियर्स के बीच खेला गया। इसमें सुंदरनगर वारियर्स ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। लूणापानी इलेवन ने पारी की बढ़िया शुरुआत की। टीम ने 190 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुंदरनगर वारियर्स की टीम शुरुआत से ही दबाव में रही। पूरी टीम 14 ओवरों में मात्र 105 रन पर सिमट गई। इस मैच में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए राकेश ठाकुर को मैन ऑफ द मैच से पुरस्कृत किया गया। उन्होंने मात्र 10 गेंदों में 24 रन और 4 महत्वपूर्ण विकेट लिए।
दूसरा मुकाबला हमीर हैमर और प्रेस इलेवन के बीच खेला गया। इस मैच में प्रेस इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। प्रेस इलेवन ने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 102 रन लक्ष्य विरोधी टीम को दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए हमीर हैमर ने धमाकेदार अंदाज में खेल दिखाया और मात्र 8.3 ओवर में ही मैच अपने नाम कर लिया। मैच के हीरो रहे रिंकू ने मात्र 33 गेंदों में 76 रनों की तूफानी पारी खेलकर टीम को शानदार जीत दिलाई। संवाद