फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बच्चों की सुरक्षा के लिए एलएसयूसी का गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
सदस्यों को मंडी में दो दिन दिया जाएगा प्रशिक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
थुनाग (मंडी)। मंडी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तहत जिले में लीगल सर्विस यूनिट फॉर चिल्ड्रन (एलएसयूसी) का गठन किया गया है। इसमें अधिवक्ता, असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल एवं पीएलवी और ग्रामीण विधिक सहायता केंद्रों में तैनात पैरा लीगल वालंटियर शामिल किए गए हैं। एलएसयूसी में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव को चेयरमैन बनाया गया है। सेवानिवृत्त सेशन जज टीएन वैद्य, चीफ डिफेंस लीगल एड काउंसिल मुकेश सैनी और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैनल अधिवक्ता गायत्री गुलेरिया को सदस्य बनाया गया है। विधिक सेवा समिति उपमंडल गोहर में पैनल लायर अधिवक्ता हेम सिंह ठाकुर ने बताया कि इकाई के सदस्यों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार और मंगलवार को मंडी में आयोजित किया जा रहा है। इसमें सदस्यों को बच्चों और किशोर-किशोरियों से संबंधित कानूनों जैसे- लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012, बाल विवाह निषेध अधिनियम, 2006, बाल श्रम (निषेध एवं विनियमन) अधिनियम, किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल एवं संरक्षण), अधिनियम 2015 आदि जन-कल्याणकारी विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें