फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: उत्पाती बंदर को वन विभाग की टीम ने किया काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। उपमंडल की भरौरी पंचायत के बरतो गांव में बंदरों के हमले में घायल व्यक्ति का धर्मपुर अस्पताल में उपचार चल रहा है। उसकी हालत में सुधार है। वहीं, वन विभाग ने सूचना मिलते ही बंदरों को पकड़ने के लिए गांव में टीम भेजा है। वीरवार को टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद हमला करने वाले बंदर को पकड़ लिया है।
विज्ञापन




बंदरों के हमले में घायल व्यक्ति के दोनों हाथों, बाजू और टांगों में गहरे जख्म हैं। बंदर ने व्यक्ति के साथ एक पालतू कुत्ते को भी घायल किया है। क्षेत्र में बंदरों के हमलों से स्थानीय लोगों में खौफ है। क्षेत्रवासी अपने बच्चों को स्कूल भेजने से कतराने लगे हैं। स्थानीय पंचायत प्रधान नीता देवी ने वन विभाग से आग्रह किया है कि अन्य उत्पाती बंदरों को भी शीघ्र पकड़ा जाए।

स्थानीय निवासी बबलू राम, बंसी लाल, ब्यास देव, होशियार सिंह, प्रवीण कुमार, बीरी सिंह आदि ने बताया कि उत्पाती बंदर लोगों पर हमला कर रहे हैं और फसल को नष्ट कर रहे हैं। वन परिक्षेत्र अधिकारी धर्मपुर पवन कुमार ने कहा कि हमला करने वाले बंदर को पकड़ लिया है। जल्द ही अन्य बंदरों को पकड़ने का क्षेत्र में अभियान शुरू किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें