फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पीएचसी ढलवान के शौचालयों पर लटके ताले

विज्ञापन
विज्ञापन
भांबला (मंडी)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ढलवान में बने शौचालयों पर चार महीने से ताले लटके हुए हैं। ऐेसे में स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले मरीजों और तीमारदारों को खुले में शौच के लिए जाना पड़ रहा है। महिलाओं को काफी दिक्कतें पेश आ रही हैं। हैरानी की बात है कि मरीजों के साथ स्वास्थ्य केंद्र में तैनात स्टाफ को भी जंगल में शौचालय के लिए जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की प्रभारी डाॅ. कनिका ठाकुर ने बताया कि 26 जनवरी को छुट्टी वाले दिन किसी अज्ञात ने स्वास्थ्य केंद्र की दीवार के साथ जमीन में खोदाई की थी। इस वजह से शौचालय के पाइप टूट चुके हैं। मजबूरन में शौचालय बंद करने पड़े हैं। इसके बारे में पुलिस में भी लिखित शिकायत दी थी लेकिन आज दिन तक कोई भी कार्रवाई नहीं हुई है। विभाग के उच्चाधिकारियों को भी बता दिया है। -संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें