मंडी। जिला मंडी के धर्मपुर, बल्ह, सुंदरनगर, जोगिंद्रनगर, पधर, करसोग और बालीचौकी उपमंडलों में मकर संक्रांति के अवसर पर 14 जनवरी को स्थानीय अवकाश रहेगा। इन उपमंडलों में सभी सरकारी कार्यालय और शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। जिले के अन्य उपमंडलों सदर, गोहर, सरकाघाट, थुनाग और कोटली में अवकाश नहीं रहेगा।
उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन की ओर से कैलेंडर वर्ष 2026 के लिए जिला मंडी के विभिन्न उपमंडलों के लिए स्थानीय अवकाश पूर्व में घोषित किए गए हैं। आदेशों के अनुसार सदर, गोहर, सरकाघाट, थुनाग और कोटली उपमंडलों में होली के अवसर पर 3 मार्च को स्थानीय अवकाश रहेगा। सैर पर्व के अवसर पर पूरे जिले में 17 सितंबर को स्थानीय अवकाश रहेगा। संवाद