नेरचौक (मंडी)। हिमाचल ग्रामीण बैंक, कनैड शाखा की ओर से शाखा परिसर में ऋण वितरण एवं वित्तीय जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बैंक अध्यक्ष राजेंद्र सिंह मुख्य अतिथि रहे, जबकि डीडीएम राकेश वर्मा और क्षेत्रीय कार्यालय के प्रबंधक समर श्रीवास्तव विशेष रूप से उपस्थित रहे। अधिकारियों ने लोगों को बैंक एवं सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर उनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। डीडीएम राकेश वर्मा ने स्वरोजगार और वित्तीय योजनाओं पर जागरूक किया।
शिविर में लगभग 45 लोगों के करीब 2 करोड़ रुपये के ऋण स्वीकृत किए गए। शाखा प्रबंधक भूषण कुमार ने बताया कि ऐसे शिविरों से वित्तीय समावेशन और बैंकिंग सेवाओं के प्रति जागरूकता बढ़ती है। भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम जारी रहेंगे। इस अवसर पर हरि सिंह कौंडल भी मौजूद रहे।