फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: दस दिन से अंधेरे में बैहना, शिकायतों के बाद भी नहीं जलीं लाइटें

Mon, 02 Nov 2026 10:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
नगर निगम के बैहना वार्ड में बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटें। संवाद
विज्ञापन
बैहना (मंडी)। नगर निगम मंडी के मर्ज एरिया वार्ड नंबर 14 बैहना में 10 दिन से स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं। इससे वार्ड की सड़कें और रास्ते रात के समय अंधेरे में डूबे हुए हैं।
विज्ञापन

लोगों को आवाजाही में परेशानी झेलनी पड़ रही है लेकिन शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।स्थानीय निवासी तिलकराज धीमान, दीपेंद्र यादव, अमन, हेम सिंह और मनोज कुमार ने बताया कि वार्ड की अधिकतर स्ट्रीट लाइटें बंद होने से रात को रास्तों पर बने गड्ढे और अन्य बाधाएं दिखाई नहीं देतीं।
इससे बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। अंधेरे में ठोकर लगने और दुर्घटना होने का खतरा भी बना हुआ है। लोगों का कहना है कि संबंधित अधिकारियों को कई बार समस्या से अवगत करवाया गया लेकिन 10 दिन बाद भी लाइटों की मरम्मत नहीं हुई।
विज्ञापन

वार्ड में पार्षद का चुनाव नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों को अपनी समस्याएं प्रशासन तक पहुंचाने में भी दिक्कत हो रही है। उन्होंने नगर निगम प्रशासन से बंद पड़ी लाइटों को जल्द ठीक करवाने की मांग की है।
उधर, नगर निगम मंडी के उपमहापौर जितेंद्र ने बताया कि उन्हें इस संबंध में शिकायत की जानकारी नहीं है। टीम के बैहना जाने की सूचना है। सोमवार को कार्यालय पहुंचकर इसकी रिपोर्ट ली जाएगी। स्ट्रीट लाइटों से जुड़ी लोगों की समस्या को दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें