फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मौसम और रास्तों की लाइव जानकारी एलईडी स्क्रीन पर उपलब्ध होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
टोल-फ्री नंबर जारी, मानसून की तैयारियों पर की समीक्षा
विज्ञापन

मौसम व रास्तों की लाइव मिलेगी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। मानसून में संभावित आपदाओं से निपटने के लिए मंडी प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 24 घंटे कंट्रोल रूम एक्टिव रहेंगे। भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में मशीनरी व ऑपरेटर तैनात करने, बिजली-पानी और सड़क सेवाएं जल्द बहाल करने के निर्देश दिए गए हैं। सुदूर इलाकों के लिए दवाओं व खाद्य सामग्री का भंडारण, मोबाइल टावरों के लिए डीजल बैकअप और जलजनित बीमारियों से बचाव के इंतजाम किए जा रहे हैं। उपायुक्त एवं डीडीएमए अध्यक्ष अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी विभागों को अलर्ट रहने और आपसी समन्वय से काम करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

अवैध खनन रोकने के लिए पुलिस व खनन विभाग को कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। मौसम व रास्तों की लाइव जानकारी सुंदरनगर, टकोली और पधर की एलईडी स्क्रीन पर उपलब्ध होगी। रेड अलर्ट पर स्कूल बंद करने का निर्णय लिया जाएगा। किसी भी आपदा की स्थिति में जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के टोल फ्री नंबर 1077 या लैंडलाइन 01905-226201, 226202, 226203, 226204 पर 24 घंटे संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें