पधर (मंडी)। सुशासन सप्ताह में प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम के तहत शनिवार को दुर्गम क्षेत्र चौहारघाटी के लोगों की समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यवाहक एसडीएम एवं तहसीलदार पधर डाॅ. भावना वर्मा ने की।
कार्यक्रम में लगभग 18 शिकायतें आईं, इनमें से आठ का मौके पर ही निपटारा किया गया। एसडीएम ने बताया कि पधर उपमंडल में सुशासन सप्ताह का 23 दिसंबर तक आयोजन किया जा रहा है। 23 दिसंबर को ग्राम पंचायत डलाह में लोगों की समस्याओं के निवारण के लिए सुबह 11 बजे प्रशासन गांव की ओर का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने संबंधित क्षेत्र के लोगों से कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर अपनी समस्याओं का समाधान करने का आह्वान किया है। इस अवसर पर बीडीओ द्रंग विनय चौहान, सीडीपीओ पधर जितेंद्र सैनी, विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। संवाद