फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से महिला घायल, 22 भेड़-बकरियों की मौत

Thu, 18 May 2017 10:49 PM IST
मंडी
विज्ञापन
आकाशीय बिजली - फोटो : demo pic
विज्ञापन
पधर/जंजैहली (मंडी)। जिला के पधर उपमंडल की ग्राम पंचायत गवाली के तरयाड़ा गांव में वीरवार दोपहर बाद बिजली गिरने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जबकि पांच भेड़-बकरियां मर गईं। तरयाड़ा गांव के पदम सिंह पुत्र काहन के घर पर बिजली गिरी। घर पर पदम सिंह की भतीजी पानो देवी पत्नी यशपाल अकेली थी। परिवार के अन्य सदस्य खेतों में गेहूं की फसल को इकठ्ठा कर रहे थे। बिजली गिरने से पानो देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पधर में भर्ती करवाया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम पधर डा. आशीष शर्मा ने क्षेत्रीय कानूनगो धर्म चंद और हलका ग्रामीण राजस्व अधिकारी सतीश चंद भाटिया को मौके पर जाने के निर्देश दिए। विभागीय टीम ने गांव में जाकर नुकसान का जायजा लिया। इसके अलावा बिजली गिरने से गांव अप्पर पुंदल, निचला पुंदल में लोगों के विद्युत उपकरण जल गए। पंचायत प्रधान मीना देवी, उप प्रधान तेज सिंह ने भी घटना स्थल का जायजा लिया। उधर, सराज घाटी की ब्रेयगी पंचायत के घरटेड़ गांव में बिजली गिरने से 17 भेड़-बकरियों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार घरटेड़ निवासी दीवान सिंह भेड़-बकरियों को चराने के लिए जोगणीधार जंगल गया था। वीरवार शाम चार बजे अचानक बिजली गिरने से उसकी 17 भेड़-बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई। उधर, एसडीएम जंजैहली अश्वनी कुमार ने कहा कि हलका पटवारी महेंद्र सिंह को मौके पर जायजा लेने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें