फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्संग से सार्थक होता है जीवन, ज्ञान प्राप्ति के लिए कोई उम्र नहीं : आचार्य

Sun, 08 Feb 2026 06:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
सरकाघाट के शिव मंदिर में शिव महापुराण कथा का श्रवण करते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। शिव मंदिर सरकाघाट में लक्ष्मी नारायण शिव गिरि की अगुवाई में आयोजित शिव महापुराण कथा के दूसरे दिन शनिवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथावाचक आचार्य संतोष शर्मा ने जीवन में सत्संग और आध्यात्मिक ज्ञान की महत्ता पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

आचार्य संतोष शर्मा ने अपने प्रवचनों में कहा कि ज्ञान प्राप्त करने की कोई निश्चित उम्र नहीं होती। उन्होंने जोर देकर कहा कि कलयुग में मनुष्य का जीवन अनिश्चित है, इसलिए समय रहते धार्मिक कथाओं और सत्संग से जुड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि सांसों की गति कब थम जाए इसका कोई भरोसा नहीं, इसलिए सत्संग के माध्यम से अपने जीवन को सार्थक बनाना हर व्यक्ति का कर्तव्य है।
कथावाचक ने कहा कि सरकाघाट का शिव मंदिर परिसर शिव गिरि बाबा की कठिन तपस्या और भक्ति का परिणाम है, जो आज हज़ारों लोगों की आस्था का केंद्र है। कार्यक्रम के संयोजक लक्ष्मी नारायण शिव गिरि ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि 16 फरवरी तक चलने वाली इस भव्य कथा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पुण्य लाभ कमाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें