फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बाल विवाह रोकने को पंचायतों को भेजा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
जंजैहली (मंडी)। सराज क्षेत्र के जंजैहली ब्लॉक में बाल विवाह की रोकथाम और किशोरियों के स्वास्थ्य संरक्षण के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पहल शुरू की है। वेलनेस सेंटर चेत के हेल्थ इंचार्ज महेश ठाकुर ने जैंशला, चेत-सोझा, चिउणी, सुनाह-लम्बाथाच, कैयोली, बहलीधार और शिल्हीबागी समेत विभिन्न पंचायतों के प्रधानों, पंचायत सचिवों और वार्ड सदस्यों को पत्र भेजकर जागरूकता फैलाने और त्वरित सूचना तंत्र विकसित करने की अपील की है। पत्र में 18 वर्ष से कम आयु की बालिकाओं के विवाह रोकने और कम उम्र में गर्भावस्था से होने वाले स्वास्थ्य जोखिमों के प्रति अभिभावकों को जागरूक करने पर जोर दिया गया है। पंचायत प्रतिनिधियों से ग्राम और वार्ड सभाओं में मुद्दा उठाने तथा आंगनबाड़ी, आशा कार्यकर्ताओं और स्कूलों के सहयोग से अभियान चलाने का आग्रह किया गया है।
विज्ञापन

महेश ठाकुर ने संभावित बाल विवाह की सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को देने और किशोरियों को पोषण, एनीमिया व स्वच्छता संबंधी जानकारी उपलब्ध करवाने की जरूरत बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें