फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: तबाही से नहीं लिया सबक, फिर नालों में फेंका जा रहा मलबा

विज्ञापन
धर्मपुर में एनएच003 के निर्माण कार्य के मलबे को सड़क किनारे किया डंप।  संवाद
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। उपमंडल धर्मपुर में बरसात के दौरान हुए नुकसान के बावजूद प्रशासन और निर्माण कार्य में जुटी एजेंसियों ने सबक नहीं लिया है। निर्माणाधीन एनएच जालंधर-मंडी-अटारी परियोजना का मलबा नालों और ढांक में फेंका जा रहा है। इससे स्थानीय लोगों में रोष है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि समय रहते इसे नहीं रोका गया तो आगामी बरसात में यह मलबा पानी के साथ बहकर फिर तबाही मचा सकता है। इससे जन-धन का भारी नुकसान होने की आशंका है।
विज्ञापन

जैसे-जैसे सड़क का चौड़ीकरण कार्य आगे बढ़ रहा है, ठेकेदार कंपनियां मलबा सुरक्षित डंपिंग साइटों पर डालने के बजाय नालों में फेंक रही हैं। इससे बरसाती पानी के बहाव में रुकावट, भूस्खलन और सड़क क्षति के खतरे बढ़ गए हैं। चिह्नित डंपिंग साइटों में ही मलबे को डंप किया जाना चाहिए।
स्थानीय लोग प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि अनियमित तरीके से डाले जा रहे मलबे को तुरंत हटाया जाए और संबंधित एजेंसियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। धर्मपुर क्षेत्र में लगातार बढ़ते निर्माण कार्यों के बीच पर्यावरणीय सुरक्षा और नियमों के पालन की अनदेखी भविष्य में भारी संकट खड़ा कर सकती है, ऐसी चेतावनी विशेषज्ञ पहले ही दे चुके हैं।
विज्ञापन

..


वन विभाग ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
वन परिक्षेत्र अधिकारी धर्मपुर पवन कुमार ने संज्ञान लेते हुए कहा कि मलबा नालों में फेंकना नियमों के विरुद्ध है। मौके पर गार्ड को भेजने के निर्देश दे दिए हैं। स्थिति की जांच कर आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
...
एनएचएआई और वन विभाग के अधिकारियों से बात कर सख्त निर्देश दिए जाएंगे कि निर्माण कार्य का मलबा केवल निर्धारित डंपिंग साइट पर ही डंप किया जाए। मौके का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया जाएगा और उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन

-जोगिंद्र पटियाल, एसडीएम धर्मपुर
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें