फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: चोरी से सबक, मंदिर परिसर में अब सीसीटीवी से होगी निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बलद्वाड़ा (मंडी)। अपर नरोला स्थित दुर्गा माता एवं लखदाता मंदिर में दो बार चोरी की घटनाओं के बाद अब मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जाएगी।
मंदिर प्रबंधन कमेटी ने भविष्य में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए परिसर में सीसीटीवी (गुप्त) कैमरे लगाने सहित निगरानी के अन्य इंतजाम करने का निर्णय लिया है।
बुधवार शाम मंदिर प्रबंधन कमेटी के प्रधान हंसराज वर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की गई। कमेटी सदस्यों ने कहा कि मंदिर परिसर में निगरानी व्यवस्था मजबूत होने से न केवल संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा सकेगी, बल्कि किसी घटना के बाद आरोपियों की पहचान करने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन

बैठक में मंदिर के साथ बनी सामूहिक सराय के समीप शौचालय निर्माण, मंदिर से लगती सड़क को पक्का करने सहित विभिन्न विकास कार्यों पर भी चर्चा हुई।
वहीं, मंदिर परिसर से लगती भूमि पर हुए कुछ निर्माण कार्यों को लेकर सदस्यों ने आपत्ति जताई। सदस्यों ने कहा कि यदि कहीं बिना आवश्यक अनुमति के निर्माण हुआ है तो संबंधित विभाग से इसकी जांच करवाई जानी चाहिए। कमेटी ने सार्वजनिक अथवा सरकारी भूमि से जुड़े निर्माण कार्यों में निर्धारित नियमों और आवश्यक अनुमतियों के पालन पर भी जोर दिया।
विज्ञापन

इस संबंध में उचित स्तर पर मामला उठाने और विभाग से नियमानुसार कार्रवाई की मांग करने का निर्णय लिया गया। मंदिर प्रबंधन कमेटी के प्रधान हंसराज वर्मा ने बताया कि बैठक में लिए गए निर्णयों को जल्द धरातल पर उतारा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें