फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंदरनगर के चांगर में छत पर घूमते रहे तेंदुए

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। नगर परिषद सुंदरनगर के चांगर वार्ड में बुधवार रात दो तेंदुए लगभग दो घंटे तक रिहायशी इलाके में घूमते रहे। तेंदुओं की मौजूदगी का वीडियो मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले भी क्षेत्र में तेंदुओं ने आतंक मचा रखा था।
विज्ञापन

वन विभाग से शिकायत की लेकिन ठोस कदम नहीं उठाया गया। चांगर क्षेत्र की जनसंख्या लगभग चार सौ के करीब है। यहां तेंदुआ बार-बार आ रहा है। लोगों ने वन विभाग से पिंजरा लगाकर तेंदुओं को पकड़ने की गुहार लगाई है। रौनित सैनी ने बताया कि बुधवार रात घर के बाहर तेंदुओं के दहाड़ने की आवाज सुनी। सुबह सीसीटीवी कैमरे की जांच की तो घर के लेंटर में रखी पानी की टंकियों के पास दो तेंदुए घूमते पाए गए।
हेमलता ने बताया कि क्षेत्र में पहले भी कई बार तेंदुओं ने आकर दहशत फैलाई है। इधर, वनमंडल अधिकारी सुभाष पराशर ने तेंदुओं को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें