समोहली में कंटीली तार में फंसे तेंदुए को छुड़वाने का प्रयास करती वन विभाग की टीम
- फोटो : Mandi
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल के समोहली गांव में अचानक एक तेंदुआ भागते हुए एक कंटीली तार में फंस गया, जिससे गांव में हड़कंप मच गया। आसपास गांवों के लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गए। दर्द से कराहता हुआ तेंदुआ जोर-जोर से दहाड़ने लगा। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी वन मंडल के अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही तेंदुए को रेस्क्यू करने के लिए पहल वन मंडल जोगिंद्रनगर की एक टीम मौके पर पहुंची लेकिन तेंदुए को रेस्क्यू नहीं किया जा सका। इसके बाद जिला कांगड़ा के गोपालपुर चिढ़ियाघर से वाइल्ड लाइफ की टीम को मौके पर बुलाना पड़ा। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए को रेस्क्यू किया जा सका, जिसे बाद में गोपालपुर चिड़ियाघर भेजा गया। उधर, वन परिक्षेत्र अधिकारी देवेंद्र डोगरा का कहना है कि तेंदुए की तार में फंसने की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए को रेस्क्यू कर गोपालपुर चिड़ियाघर भेज दिया गया है।