फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सरकाघाट में तेंदुए ने बैल को बनाया शिकार, ग्रामीणों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल सरकाघाट की ग्राम पंचायत देवब्राडता के मस्धवान (फागलू) गांव में 28 नवंबर को दोपहर करीब 1:30 बजे तेंदुए ने गोशाला के आंगन में बंधे लाल सिंह पुत्र परमा राम के बैल को मार डाला। पंचायत प्रधान अमका राम ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। ग्रामीणों के अनुसार तेंदुआ पहले भी बकरियों, कुत्तों और अन्य पालतू पशुओं को अपना शिकार बना चुका है। लगातार तेंदुए की मौजूदगी और उसकी दहाड़ से गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही वन विभाग के रेंज अधिकारी अभिनव ठाकुर ने टीम को मौके पर भेजा। विभाग ने ग्रामीणों को पालतू पशु सुरक्षित स्थानों पर बांधने, बच्चों को अकेले न भेजने और सतर्क रहने की सलाह दी है। साथ ही पीड़ित परिवार को नियमानुसार मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें