फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: भलेई में दिखे तेंदुआ और जंगली बकरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। भलेई पंचायत के साथ लगते जंगल में तेंदुए और जंगली बकरी की मौजूदगी सामने आई है। सोमवार शाम तेंदुआ दिखाई देने से लोगों में डर का माहौल है। वहीं, रविवार को जंगली बकरी को घास चरते देख लोग उत्साहित भी हैं। वन विभाग ने वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए वन रक्षकों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार, रविवार को जंगल में जंगली बकरी घास चरती दिखाई दी, जबकि सोमवार शाम तेंदुआ नजर आया। क्षेत्र में वन्य जीवों की मौजूदगी से उनकी सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ गई है। वन विभाग ने अवैध शिकार पर रोक लगाने के लिए वन रक्षकों को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही तेंदुए को लेकर लोगों के मन में बने डर को दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं। वन मंडल अधिकारी चुराह सुशील कुमार गुलेरिया ने बताया कि वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाए जा रहे हैं। वन विभाग ने अवैध शिकार पर रोक लगाने के लिए वन रक्षकों को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं। वन मंडल अधिकारी चुराह सुशील कुमार गुलेरिया ने बताया कि वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें