फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जोगिंद्रनगर में तेंदुए की सक्रियता से दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। नगर परिषद क्षेत्र जोगिंद्रनगर के वार्ड 6 में मवेशियों के अवशेष मिलने से लोगों में दहशत है। क्षेत्र में तेंदुए की सक्रियता को देखते हुए वन विभाग ने देर रात घर से बाहर न निकलने का लोगों से आह्वान किया है।
विज्ञापन


शहरी क्षेत्र में करीब एक माह से तेंदुआ मवेशियों पर हमला कर रहा है। दस दिन पहले स्यूरी छपरोट सड़क से सटे एक गांव में दिन दहाड़े बकरी पर तेंदुए ने हमला किया था। स्थानीय निवासी नितेश कुमार, हरीश, चंदन ने बताया कि पहले एक बकरी को घायल किया, अब शहरी क्षेत्र में पल रहे अन्य मवेशियों पर भी तेंदुए के हमले का डर लोगों को सताने लगा है। वन विभाग के बीओ कुलविंदर ने बताया कि वन विभाग की टीम लगातार पेट्रोलिंग कर रही है। लोगों को सतर्कता बरतने का आह्वान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें