फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मर्ज एरिया में सुविधाएं तो दूर, नए हाउस नंबर तक नहीं दे पाया नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। नगर परिषद मंडी को नगर निगम का दर्जा मिले तीन साल का अरसा हो गया है, लेकिन अभी भी 15 वार्डों में से सिर्फ पांच ही वार्डों में ही नए हाउस नंबर आवंटित हो पाए हैं। एक माह पहले नगर निगम कार्यालय में हुई बैठक में महापौर ने आश्वासन दिया था कि जल्द ही लोगों को हाउस नंबर की नई प्लेट आवंटित कर दी जाएंगी, लेकिन धरातल पर अभी 5 ही वार्डों पुरानी मंडी, खलियार, पड्डल, मंगवाई और नेला में लोगों को नए हाउस नंबर मिल पाए हैं।नेला में अभी 80 फीसदी को ही नंबर आवंटित हुए हैं, जबकि प्लेटें नहीं लगी हैं। इसके अलावा अन्य वार्डों में अभी तक नए हाउस नंबर नहीं मिल पाए हैं। शहरी क्षेत्र में पंचायतों को मर्ज कर बनाए वार्डों में हाउस नंबर प्लेट के साथ लोगों को मूलभूत सुविधाएं भी नहीं मिल पाई हैं। इससे मर्ज क्षेत्र के वार्डों के लोगों में नगर निगम के प्रति रोष बढ़ता जा रहा है। उधर, नगर निगम में हाउस नंबर आवंटित करने का कार्य देखने वाले सर्वेयर रूपेश शर्मा ने बताया कि 5 वार्डों में हाउस नंबर आवंटित कर दिए हैं। उनके पूरे रिकॉर्ड का रजिस्टर तैयार कर लिया है। अन्य वार्डों में हाउस नंबर आवंटित करने का कार्य प्रगति में है। जल्द ही यहां पर भी लोगों को हाउस नंबर आवंटित कर दिए जाएंगे। वहीं, दौहंधी वार्ड की पार्षद अंजय कुमारी ने बताया कि उनके वार्ड में अभी तक किसी भी घर को नंबर नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन

बॉक्स
असमंजस में हैं लोग

नागरिक सभा मंडी के अध्यक्ष हरमीत बिट्टू के अनुसार नए हाउस नंबर नहीं मिलने से वार्डों में लोग पार्सपोर्ट, पैन कार्ड और वोटर कार्ड बनाने को लेकर असमंजस में हैं। उन्हें लग रहा है कि अगर दो महीने बाद हाउस नंबर चेंज होगा तो उन्हें फिर से कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ेंगे। फिलहाल अभी मोबाइल फोन से संपर्क होने से पत्र और कुरियर को लेकर उतनी दिक्कतें नहीं आ रही हैं।

बॉक्स
पांच वार्डों में हाउस नंबर का काम पूरा हो चुका है। अन्य वार्डों में हाउस नंबर जारी करने का कार्य प्रगति पर है। नगर निगम क्षेत्र में विकास करवाने के लिए कृतसंकल्प है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-वीरेंद्र भट्ट शर्मा, महापौर, नगर निगम मंडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें