फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने छोटी काशी की होली के साथ पूरा किया अपने 28 वर्षों का राजनीतिक सफर

Mon, 02 Mar 2026 04:33 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।

सार

सोमवार को नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने अपने राजनीतिक जीवन के 28 वर्ष पूरे किए। जयराम ठाकुर ने अपने गृहक्षेत्र मंडी में होली का त्योहार आम जनता के बीच जाकर मनाया। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने वर्षों बाद अपने गृहक्षेत्र मंडी में होली का त्योहार आम जनता के बीच जाकर मनाया। इस बार की होली के साथ ही जयराम ठाकुर ने अपने राजनीतिक जीवन के 28 वर्ष भी पूरे किए। जयराम ठाकुर ने मंडी के सेरी मंच पर होली मनाने के बाद पत्रकारों से बातचीत में बताया कि 28 वर्ष पहले आज ही के दिन वे पहली बार हिमाचल प्रदेश की विधानसभा में पहुंचे थे।

विज्ञापन




इन 28 वर्षों के सफर में उन्होंने प्रदेश के विकास के लिए जो भी किया उसमें प्रदेश की जनता का सहयोग और आशीवार्द रहा है। उन्होंने लगातार 28 वर्षों तक अपना जनप्रतिनिधि चुनने के लिए आज के सराज और पूर्व में रहे चच्योट विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं का आभार जताया। जयराम ठाकुर ने राजनीतिक जीवन में मिले अपार प्यार और स्नेह के लिए प्रदेश और खासकर मंडी जिला की जनता का भी धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जयराम ठाकुर ने मंडी की होली के पुराने दिनों को याद करते हुए बताया कि जब वे कॉलेज में पढ़ते थे तो मंडी शहर की गलियों में जाकर होली खेला करते थे। उस दौरान सेरी मंच पर सामूहिक आयोजन की कोई व्यवस्था नहीं थी लेकिन अब समय के साथ यह आयोजन शुरू हुआ है और भव्यता के साथ आयोजित हो रहा है। उन्होंने इस भव्य आयोजन के लिए सभी आयोजकों को बधाई दी। साथ ही उन्होंने पूरे प्रदेश की जनता को होली के पर्व की बधाई देते हुए सभी के लिए मंगलकामना की। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश को निरंतर विकास के पथ पर आगे ले जाना हम सभी का दायित्व है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें