फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पंडोह में एनएच पर पानी का रिसाव, कल्वर्ट डालने के लिए खोदाई शुरू

Wed, 14 Aug 2024 08:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
पंडोह के कैंची मोड़ के पास कल्वर्ट बनाने के लिए एनएच पर की जा रही खोदाई। संवाद
विज्ञापन
पंडोह (मंडी)। मंडी-कुल्लू एनएच पर पंडोह डैम के पास कैंची मोड़ सड़क एक बार फिर खतरे में आ गई है। अब यहां पानी का भारी रिसाव हो रहा है। खतरे को भांपते हुए एनएचएआई ने भी रिसाव से आ रहे पानी को डायवर्ट करने के लिए कल्वर्ट डालने के कार्य शुरू कर दिया है। इस कारण यहां यातायात एकतरफा चल रहा है।
विज्ञापन

इस कार्य के लिए एनएचएआई ने प्रशासन और पुलिस से दो दिन का समय मांगा गया है। पुलिस की तरफ से मौके पर कर्मी तैनात किए गए हैं, जो यातायात को सुचारू बना रहे हें। पानी के रिसाव से एनएच के साथ रोप-वे के लिए बनाए गए स्टेशन पर भी संकट मंडराने लग गया था। प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि यह रिसाव रोप-वे के लिए बने स्टेशन के नीचे से ही हो रहा है।
वहां से पानी बहकर हाईवे के नीचे से रिसता हुआ बाहर आ रहा है। ऐसे में समय रहते इस दिशा में प्रभावी कदम उठा लिए गए हैं। जल्द ही इस समस्या का स्थायी समाधान कर दिया जाएगा। बता दें कि पिछले बरसात में पंडोह डैम के पास कैंची मोड़ की सड़क पूरी तरह से धंसकर डैम में समा गई थी। इस कारण यहां हाइवे 8 महीनों के लिए बाधित हो गया था और वैकल्पिक मार्ग बनाना पड़ा था। करीब 40 करोड़ की लागत से यहां हाईवे को दोबारा बनाया गया है।
विज्ञापन

उधर, एनएचएआई के परियोजना अधिकारी वरुण चारी ने बताया कि कल्वर्ट डालने के लिए यहां पर हाइवे की खुदाई का कार्य किया जा रहा है। ताकि रिसाव को डायवर्ट किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें