मंडी। जिला बार एसोसिएशन मंडी के अधिवक्ता और पदाधिकारी पांच दिसंबर को अदालत का बहिष्कार करेंगे। एसोसिएशन के प्रवक्ता आकाश शर्मा ने बताया कि यह कदम मंडलायुक्त मंडी द्वारा अधिवक्ताओं के साथ किए गए दुर्व्यवहार के विरोध में उठाया गया है। उन्होंने कहा प्रधान दिनेश सकलानी और अधिवक्ताओं ने सामूहिक रूप से अदालत बहिष्कार का निर्णय लिया। मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और प्रशासन को मामले से अवगत कराते हुए कार्रवाई की मांग की जाएगी। मंडलायुक्त से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की गई है। आकाश शर्मा ने कहा कि यदि मंडलायुक्त ने शीघ्र माफी नहीं मांगी, तो एसोसिएशन आंदोलन का रुख अपनाने को बाध्य होगी।